अन्ना ने कहा है कि देश की जनता आठ दिनों तक संघर्ष करने के लिए तैयार रहें-------   प्रशांत भूषण: अन्‍ना को हिरासत में लिया जाना तानाशाही है। गलत ही नहीं, यह असंवैधानिक है। आपतकाल जैसे हालत बना रही है सरकार।---------------------------अनुपम खेर: प्रजातंत्र के लिए सबसे दुखद दिन है। वह भी आजादी की वर्षगांठ के एक दिन बाद। ऐसा नहीं था कि अन्‍ना जेपी पार्क पहुंच गए थे और कोई अशांति फैल गई थी।--------------------किरण बेदी: हम अन्‍ना के पीछे हैं। हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों का हम पालन करेंगे। पुलिस ने जो किया है, उसकी आशंका थी। पर अन्‍ना डिगेंगे नहीं। ----------------
Top Sellers
Coming Soon
Recent Releases
Top Sellers
Coming Soon
Recent Releases
Top Sellers
अनफिट और बूढ़े खिलाड़ी नहीं जीत सकते सीरीज'

 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-3 से पिछड़ने के साथ ही भारत ने दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम की रैंकिंग गंवा दी है और उस पर इंग्लैंड के हाथों सूपड़ा साफ होने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे पूर्व क्रिकेटर नाराज हैं।
टीम इंडिया से नाराज किस पूर्व खिलाड़ी ने क्या कहा
अनिल कुंबले- भारत के खराब प्रदर्शन को देखते हुए कई कारण हैं, जिन पर चर्चा की जा सकती है। मानसिक और शारीरिक थकान, फिटनेस की कमी, तैयारी की कमी, लगभग बच्चों जैसी भावना कि अगर अब तक सब कुछ सही हुआ है तो आगे भी ऐसा ही होता रहेगा। जहीर खान, हरभजन सिंह, गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग जैसे चोटी के खिलाड़ियों की चोट जैसी लंबी सूची है। फिटनेस की कमी भारतीय टीम के हिस्से की तरह है। काफी खिलाड़ी कड़ी मेहनत करने और सीरीज से पहले टॉप पर रहने के लिए बलिदान देने के लिए उत्सुक नहीं थे। जब दुनिया की नंबर एक टीम बड़े अंतर से हारती है तो उसकी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है और उसके विरोधी को ज्यादातर श्रेय नहीं मिलता। इंग्लैंड भारत के लिए काफी बेहतर था। इस तथ्य को हजम करना संभवत: कुछ प्रशंसकों के लिए मुश्किल हो।

सौरभ गांगुली- लगातार तीन टेस्ट गंवाने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता और भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि आगे ऐसा नहीं होगा। आप एक टेस्ट मैच गंवा सकते हो लेकिन लगातार तीन मैच गंवाना और बड़े स्कोर नहीं बना पाना चिंताजनक है। यह केवल एक सीरीज तक ही सीमित है या टीम के पतन की शुरुआत है यह देखना बाकी है।

े।

 

नई दिल्ली।। अन्ना हजारे जेपी पार्क में बिना शर्त अनशन की इजाजत देने की मांग पर अब भी अड़े हैं। उनका कहना है जब तक दिल्ली पुलिस उन्हें जेपी पार्क में बिना शर्त अनशन की इजाजत नहीं देगी , तब तक वह तिहाड़ जेल से बाहर नहीं जाएंगे। उन्होंने तिहाड़ जेल में ही रात बिताई। मंगलवार को अन्ना ने जेल से रिहा होने से इनकार कर दिया था। अन्ना समर्थक अब भी तिहाड़ जेल के बाहर जमे हुए हैं। more......
'हर कोई उतर आया भ्रष्टाचार के खात्मे को
नवी मुंबई भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहे अन्ना हजारे को नई दिल्ली में गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में सात दिनों के लिए भेज दिये जाने की प्रतिक्रिया में नवी मुंबई में सुबह 11 बजे से ही नागरिकों का हुजूम जगह - जगह जमा होने लगा था। वाशी के सेक्टर -17 स्थित छत्रपति शिवाजी चौक पर 300 नागरिक जमा होकर अन्ना हजारे के समर्थन में नारे लगा रहे थे। नागरिकों की बेचैनी तब और अधिक बढ़ गई जब दोपहर करीब ढाई बजे अन्ना हजारे को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके तिहाड़ जेल भेज दिए जाने की खबर मिली।शिक्षक भारती संगठन मुंबई के 5000 से अधिक शिक्षकों ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार मिटाओ अभियान के समर्थन में उपवास रखा। शिक्षक अवकाश नहीं ले सकते मगर वे काम करते हुए सांकेतिक समर्थन तो कर ही सकते हैं। वसई - विरार क्षेत्र में अन्ना के समर्थन में लोगों ने रैली और प्रदर्शन का आयोजन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नालासोपारा में अन्ना की गिरफ्तारी का विरोध किया और रैली निकाली। शहर में घूमते हुए यह रैली वसई से 100 फीट रोड पर पहुंची जहां मोमबत्तियां जलाकर अपना समर्थन व्यक्त किया। वसई पूर्व स्थित कई औद्योगिक प्रांगण में भी लोगों ने अपने आंदोलन के प्रति समर्थन का इजहार किया। मीरा - भाईंदर में अन्ना हजारे के समर्थन और भ्रष्टाचार के विरोध में ऑटोरिक्शा वालों ने प्रदर्शन किया। हाथ में ' मी अन्ना हजारे ' के बैनर और सर पर ' मी अन्ना हजारे ' की टोपी के साथ उन्होंने भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग की। देखते - देखते हजारों नागरिक भी इस मोर्चे में शामिल हो लिए। इसी क्रम में युवा वर्ग ने भाईंदर ( प .) में मोटरसाइकल रैली निकाली। घणसोली , कोपरखैरणे , सानपाड़ा , नेरुल , सीबीडी - बेलापुर , खारघर , पनवेल , कलंबोली के बड़े चौराहों पर 200 से 500 से अधिक की भीड़ अपने आप जमा हो गई तथा अन्ना हजारे के समर्थन में और सरकार विरोधी व भ्रष्टाचार विरोधी नारे लगाने लगी।अन्ना के समर्थन में जगह - जगह जुटी जनता की भीड़ में उस इलाके के किसी भी राजनैतिक दल से जुड़ा एक भी नेता नजर नहीं आ रहा था। जो भी सामान्य नागरिक अगल - बगल की सड़कों से होकर गुजरता , वह अपना काम भूलकर इस भीड़ में शामिल होकर अन्ना के समर्थन में नारे लगाने लगता था। शहर भर की कई सोसायटियों ने तो देर शाम कैंडल - लाइट मार्च भी निकालकर अन्ना हजारे को अपना सामूहिक समर्थन दिया। अन्ना हजारे के समर्थन में भ्रष्टाचार विरोधी न्यास , उत्तर भारतीय फ्रंट एवं विहार झारखंड निवासी संघ ने भिवंडी के प्रांत आफिस के सामने धरना दिया। वही दूसरी तरफ अन्ना हजारे के समर्थन में घूँघटनगर इलाके से एक रैली भी निकाली गई। । पुणे के मावल में आंदोलन कर रहे किसानों के उपर किए गए गोलीबारी के विरोध में भिवंडी बीजेपी ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में धरना दिया। महाराष्ट्र शिक्षक परिषद ने शिक्षक विधायक रामनाथ मोते के नेतृत्व में डीसीपी आफिस के सामने धरना दिया और सात सूत्रीय एक ज्ञापन सौंपा।

सामाजिक कार्यकर्ता शेहला मसूद को गोली मारी
भोपाल।। सामाजिक कार्यकर्ता शेहला मसूद को मंगलवार को उनके घर के पास गोली मार दी गई। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। एसएसपी आदर्श कटियार ने बताया कि शेहला मसूद मंगलवार की सुबह 11 बजे अपने कोहेफिजा स्थित घर से बाहर जाने के लिए कार में बैठ ही रहीं थीं, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शेहला को गोली मारे जाने के कारणों के संबंध में जांच की जा रही है तथा उसके कातिल को पकडने के लिए नाकेबंदी कर दी गई है।
शेहला मसूद हाल ही में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठी थीं। वह वन्यजीव संरक्षण के अलावा कई समाज सुधार संबंधी कामों से भी जुडी थीं।

सुबोध कांत की नज़र में अन्ना पागलपन के चलते जेल में, सिब्बल ने भी ली चुटकी
ांची. केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय एक बार फिर फंसते नज़र आ रहे हैं। सहाय ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए कहा कि उनके पागलपन के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया। सहाय ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, 'अन्ना हजारे को आमरण अनशन पर बैठने के पागलपन के चलते गिरफ्तार किया गया, जबकि सरकार ने उनकी मुख्य मांगें मान ली थीं।' उन्होंने कहा कि अनशन पर बैठने का उनका फैसला देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश है। गौरतलब है कि शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर दिल्ली में अन्ना हजारे, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया को एहतियातन मंगलवार सुबह हिरासत में ले लिया गया था। बाद में उनकी हिरासत को गिरफ्तार में तब्दील कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में निजी मुचलका देने व जमानत लेने से इनकार करने पर अन्ना व उनके सहयोगियों को सात दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। पिछले महीने मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों के समय सहाय एक फैशन शो में शिरकत कर रहे थे। तब भी उनकी जमकर आलोचना हुई थी। दूसरी तरफ, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्नी कपिल सिब्बल ने समाज सेवी अन्ना हजारे की चुटकी लेते हुए मजाकिया लहजे में कहा है कि वह अन्ना हजार के घर में पानी भरने के लिए तैयार है। सिब्बल ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। जब सिब्बल का ध्यान अन्ना के कल के उस बयान की तरफ दिलाया गया जिसमें उन्होंने कहा कि अगर लोकपाल विधेयक से 60-65 प्रतिशत भ्रष्टाचार दूर नहीं हुआ हो तो वह कपिल सिब्बल के घर पानी भरने के लिए तैयार हैं। इस पर मानव संसाधन विकास मंत्नी ने हंसते हुए कहा "मैं अन्ना के घर पर पानी भरने के लिए तैयार हूं।

 

KHANDWA
अब सीता रामायण..!

Videos In Favour Of Anna at khandwa

Anna 1
Anna2
Anna3
The Latest Classic Rock
Unlimited Music Downloads
Full Length Movie Downloads
Full MP3 Albums
Top Sellers
New MP3 Hits & Christma
Classics
The Latest Classic Rock

राष्ट्रपति से मिलेंगे आज मिलेंगें बाबा रामदेव

नई दिल्ली. गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की गिरफ्तारी के विरोध में योग ुरु बाबा रामदेव बुधवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन ेंगे।एक बयान जारी कर बाबा रामदेव ने कहा है कि वह बुधवार दिन में 11.45 बजे ाष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह अन्ना हजारे से मिलने तिहाड़ जेल जाएंगे।प्रभावी ोकपाल विधेयक के लिए अनशन कर रहे अन्ना हजारे को तिहाड़ जेल में रखा गया है। बाबा रामदेव ने अन्ना हजारे के पूर्व के अनशन का भी समर्थन किया था।

रामदेव बोले- 121 करोड़ अन्‍ना को नहीं पकड़ सकती सरकार, दिग्विजय ने कहा- गिरफ्तारी सही
नई दिल्ली. भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सशक्त लोकपाल की मांग कर रहे गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और उनके साथियों की गिरफ्तारी के बाद प्रतिक्रिया देते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि अन्ना जी संविधान के खिलाफ नहीं हैं। हजारे के समर्थन में बाबा रामदेव ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, 'सरकार एक अन्ना को गिरफ्तार कर सकती है लेकिन १२१ करोड़ लोगों को नहीं। हजारे को गिरफ्तार करना अवैधानिक, अलोकतांत्रिक और अनैतिक है। सरकार ही संविधान के खिलाफ है। अगर सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं कर सकती तो एक लाइन का कानून बना दिया जाना चाहिए कि सत्ता पर काबिज पार्टी जो चाहेगी, वह करेगी। फिर हमें कानून की क्या जरूरत है? मेरा मानना है कि अन्ना जी शांतिपूर्ण अनशन कर रहे हैं तो उन्हें करने देना चाहिए।'
लेकिन पुलिसिया कार्रवाई को सही ठहराते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए ही प्रशासन ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम शांतिपूर्ण ढंग से कानून व्यवस्था बनाए रखना है। इसी वजह से अन्ना और उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि कालेधन को देश में वापस लाए जाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर चार जून को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। यह पूछे जाने पर कि इस आंदोलन से बाबा रामदेव दूर हैं? योग गुरु ने कहा, 'मैं आंदोलन से दूर नहीं हूं। रविवार को मैंने अन्ना के समर्थन में बयान जारी किया। सोमवार को इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी। मेरे कार्यकर्ताओं ने अन्ना जी के साथ गिरफ्तार दी है। भारत स्वाभिमान मंच के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार हो चुके हैं।'

 

nirantarchakra.Com © 2003 Privacy Policy. Terms Of Use